फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: काम कर घर लौट रहे राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में चुरथरा गांव के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के पास करीब सात बजे हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी शांतिलाल (50) राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार को काम खत्म करने के बाद देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। चुरथरा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही राहगीर व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायल शांतिलाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सत्यवीर सिंह ने बताया कि शांतिलाल अवागढ़ से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी चुरथरा के पास यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। थाना अवागढ़ पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें