फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रक की टक्कर से सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां देर रात पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पिलुआ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात नगला दली निवासी इंद्रजीत सिंह अपने 15 वर्षीय पुत्र अश्वनी के साथ किसी कार्य से नगरिया मोड़ की तरफ से सूत मील की ओर पैदल जा रहा था।
इस दौरान रात करीब 8 बजे सूत मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को टक्कर मार दी। इससे किशोर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया शव का देर रात ही पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें