फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मां ने डांटा तो लाडला बेटा छोड़ गया दुनिया, गंगा स्नान कर लौट रहे बुजुर्ग की मौत

Mon, 09 Oct 2023 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई। एक जगह मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने आत्महत्या कर ली। तो वहीं दूसरी घटना पर गंगा स्नान कर लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को दो घटनाओं ने लोगों की आंखें नम कर दीं। पहली घटना अलीगंज थाना क्षेत्र की है। यहां मां ने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया तो बेटे ने आत्महत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना में गंगा स्नान करके लौट रहे बुजुर्ग की रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई।  

विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी ज्ञान सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अभय था। मां ने किसी बात पर डांट दिया। इसके बाद रविवार की रात लगभग 11 बजे अभय ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन को जानकारी हुई तो उसको एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

गंगा स्नान कर लौट रहे वृद्ध की बस में मौत

अवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रोहिना निवासी अयोध्या प्रसाद (78) सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने कछला गंगा घाट गए थे। स्नान करने के बाद रोडवेज बस द्वारा वापस अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बस के चालक-परिचालक ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरथरा पर दोपहर लगभग तीन बजे दिखाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 112 में कार्यरत नरेंद्र कुमार होमगार्ड ने वृद्ध की पहचान अपने बाबा अयोध्या प्रसाद के रूप में की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें