एटा। घर में घुसकर पीटते हुए किशोरी के साथ साथ गाली-गलौज की और विरोध पर अश्लील हरकतें करते हुए पीटा। घटना कोतवाली नगर के एक मोहल्ले की है। पीड़ित महिला ने नाबालिग बेटी के गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट में लिखा है कि 9 जून की शाम को बेटी दुकान से आटा लेने गई थी। तभी आरोपी प्रिया सिंह उर्फ प्रियांशू नशे की हालत में बेटी से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचते हुए अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। किसी तरह छूटकर बेटी घर पर आई और घटना के बारे में परिजन को जानकारी दी।
जब परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी प्रिया सिंह उर्फ प्रियांशू, टेनी, अंकल, महात्मा, सपना, निर्गेश, सरजू, पूनम, लक्ष्मी और 5 अज्ञात वोग गालियां देते हुए पीटने लगे। बेटी बचाने पहुंची पीटकर उसके कपड़े फाड़ डाले। जान लेने की नीयत से गले में दुपट्टा फंसाकर दोनों ओर से खींचा। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।