फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेलते समय करंट की चपेट में आने से झुलसा बालक

Thu, 19 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बरसात के मौसम में बिजली का करंट लगने से बालक और एक महिला झुलस गई। बालक को खेलते समय तो महिला को बल्ब का तार लगाते समय करंट लग गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नूरबानो ने बताया कि बृहस्पतिवार को 6 वर्षीय बेटा आहिल गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी किसी बच्चे का धक्का लग गया। आहिल ने बचने के लिए विद्युत खंभे के पास लगे अर्थिंग वाले तार को पकड़ लिया। इसमें आ रहे करंट के कारण बालक बुरी तरह से झुलस गया। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां इमरजेंसी में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव सुल्तानपुर थाना जैथरा निवासी विकास ने बताया कि बहन अंगूरी देवी बृहस्पतिवार की सुबह घर पर काम कर रही थीं। कमरे में अंधेरा होने के कारण बल्ब का तार लगाने लगीं, तो एक सिरा बोर्ड में और दूसरा हाथ में रह गया। इसकी वजह से उनको करंट लग गया और झुलस गईं। परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचे। वहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया, यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें