एटा। जैथरा थाना क्षेत्र की निवासी एक किशोरी को दो युवक बहला-फुसलाकर ले गए। नोएडा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी का परिवार एसएसपी से मिला जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पिछले वर्ष का कांशीराम कॉलोनी निवासी लव कुमार और उसका साथी गोरेलाल नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर नोएडा ले गए। आरोपियों ने वहां किराए के कमरे में रखकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो भी बना लिए।
फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके आधार कार्ड में भी संशोधन कर लिया और लगातार परेशान करने लगे। 19 अप्रैल को आरोपियों ने किशोरी को पीटा और जैथरा कस्बे में छोड़ गए। इसके बाद पीड़ित परिवार वरिष्ठ परिसर श्याम नारायण सिंह से मिला।
थाना जैथरा में केस दर्ज किया गया है। सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।