फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक की लड़ाई खुद लड़ रही हैं मुस्लिम महिलाएं: साक्षी

विज्ञापन
साक्षी महराज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा सासंद हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा कि तीन तलाक की लड़ाई मुस्लिम महिलाएं खुद लड़ने लगी हैं। ज्यादातर महिलाएं अपना पक्ष रख रही हैं। वे साक्षी धाम स्थित लोधेश्वर महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्नाव के सासंद ने बातचीत के दौरान मोदी सरकार के साथ ही योगी सरकार की भी सराहना की। कहा कि प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। उनसे जब यह पूछा गया कि वे कासगंज जनपद के मूल निवासी होने के बाद भी अन्य जनपदों से चुनाव लड़ते हैं। इसे उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश बताया। पार्टी ने उन्हें उन्नाव से टिकट दिया तो वे वहां से लड़े। भविष्य में जहां से भी उन्हें पार्टी टिकट देगी वहां से वे लड़ेंगे। गृह क्षेत्र सिढ़पुरा में कन्या विद्यालय की कमी की समस्या को दूर करने का प्रयास किए जाने की बात कही। ऑन घाट से एटा की सड़क की दुर्दशा को भी जल्द खत्म कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के मामले में भाजपा की स्पष्ट नीति है। अच्छे अधिकारियों को ही तैनाती देेने की प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें