फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाथ धोते समय नल में आया करंट, किशोर की मौत

Tue, 29 Oct 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू में खाना खाने के लिए हाथ धोते समय नल में बिजली का करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

गांव सिरसा टिप्पू निवासी निर्वेश कुमार ने बताया कि भतीजा मनदीप (17) तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। सोमवार की देर शाम खेत में पानी लगाकर घर लौटा था। खाना खाने के लिए चला तो मां ने कहा कि हाथ पैर धोकर आओ। मनदीप नल के पास पहुंचा और सबमर्सिबल चलाकर पैर धोने लगा। तभी नल में करंट आने की वजह से चिपक गया। यह देखकर शोर मचाया तो मोहल्ले व घर परिवार के अन्य लोग युवक को बचाने पहुंचे। तब तक वह बेहोश हो चुका था।
उन्होंने बताया कि उसे ऑटो में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही घर में चीत्कार मच गया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही किशोर के शव को घर ले गए। मनदीप का मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार एक ही बात कह रही हैं कि काश मैं हाथ-पैर धोने की न कहती तो बेटा बच जाता।
विज्ञापन

करंट लगने से युवती झुलसी
एटा। शहर की श्याम विहार कॉलोनी में मंगलवार को 20 वर्षीय नेहा घर की साफ-सफाई कर रही थी। गीले कपड़े से बिजली का बोर्ड साफ करते समय विद्युत करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें