फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम के जिस्म पर बर्बरता के ऐसे निशान, देखकर कांपे घरवाले...पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक लड़की को घर से ले जाने के शक में पुलिस ने किशोर को उठा लिया। थाने में उसकी पिटाई की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन
किशोर की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में किशोर की मौत को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर को थाने में बंद कर बेरहमी से पीटा। हालत बिगड़ने पर उसे घर छोड़ गए। इस दौरान किशोर की मौत हो गई। जब उसके शरीर पर परिजनों ने लाठियों के निशान देखे, तो उनका खून खौल उठा। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कोतवाली में तैनात सुरेंद्र सिंह एसआई द्वारा लड़की को भगा ले जाने के शक में 14 वर्षीय सत्यवीर सिंह पुत्र महावीर सिंह को घर से उठा लिया गया। थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह उसे छोड़ दिया। सत्यवीर घर पहुंच गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। 

सत्यवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक सत्यवीर के पिता ने कोतवाली उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया उनके द्वारा बेरहमी से बेटे की पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसके शरीर, पैरों और पिछले हिस्से पर डंडों के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें