डायट पर सम्मानित किए गए एटा-कासगंज के शिक्षक।
- फोटो : डायट पर सम्मानित किए गए एटा-कासगंज के शिक्षक।
एटा। डायट पर सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य स्तर पर परचम फहराने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उप्र द्वारा विभिन्न विषयों पर कराई गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे एटा एवं कासगंज के प्रतिभागी शिक्षकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उप शिक्षा निदेशक दीवान सिंह ने सभी को प्रमाणपत्र दिए। कहा कि जिस प्रकार उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जिले को अग्रणी रखा है, उसी प्रकार बच्चों में भी वही गुण अवश्य दिखें। इसके लिए कार्य करें।
आगे भी एटा तथा कासगंज जिले के शिक्षक प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसी उम्मीद है। प्रियंवदा, बिंबसार बौद्ध, श्रद्धा शाक्य, गीता शाक्य, निहारिका वर्मा, ओमवीर सिंह, मेलिना चौहान आदि को सम्मानित किया। प्रवक्ता डॉ. जगमोहन सिंह, विवेक प्रताप सिंह, अनिल परिहार, सुधीर कुमार आदि प्रवक्ता तथा शिक्षक मौजूद रहे।