फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 03 Feb 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी। - फोटो : अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी।
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम के कर्मचारी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। सोमवार शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत निगम के निजीकरण का प्रस्ताव लाया गया है। इसके बाद से निगम के कर्मी विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है निजीकरण उपभोक्ताओं से लेकर कर्मियों तक के लिए सही नहीं है। कर्मचारी लाइनलॉस कम करने से लेकर निगम के कार्यों पर रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। आगरा में निगम का निजीकरण किया जा चुका है, वहां के उपभोक्ता परेशान हैं। इससे न सिर्फ कर्मियों बल्कि उपभोक्ता को भी दिक्कत होगी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार शाम अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर निजीकरण और सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें