मिरहची। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बीएसए दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का वेतन रोकने वाले खंड शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
शिक्षकों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर बीएलओ का कार्य न करने वाले शिक्षकों का बीएसए की अनुमति के बिना खंड शिक्षा अधिकारियों ने वेतन रोक दिया। बाद में बिना किसी आदेश पर वेतन जारी भी किए गए। ऐसे खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का खंड बदला जाना आवश्यक है। इसके अलावा मांग रखी कि वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियों को स्वीकृति को भेजा जाए।
जीपीएफ आदि देयकों का भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए। वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सामूहिक बीमा की धनराशि का भुगतान किया जाए। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, मंत्री नेमसिंह वर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रवीन कुमार, सतेंद्र सिंह, कुशलेंद्र प्रताप सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद