फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो दिनों बाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान, कहीं भी प्रशिक्षण नहीं हुआ पूरा

Fri, 28 Mar 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो दिनों बाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य विभागाें के कर्मियों को 27 मार्च तक प्रशिक्षण देना था। लेकिन जिले में किसी भी ब्लॉक में प्रशिक्षण का कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, नगर निकायों सहित तमाम विभागों की सहभागिता रहती है। सभी की इसमें अलग-अलग जिम्मेदारी होती हैं। सभी संबंधित विभागों के कर्मियों को 27 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाना था। बेसिक शिक्षा विभाग के नोडल शिक्षकों, नोडल प्रधानाध्यापक, ग्राम विकास अधिकारी, प्रधान, नगर पंचायतों के सदस्य, सफाई कर्मचारी व ग्राम पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण होना था। यह कार्य किसी भी ब्लॉक में पूरा नहीं हुआ है।
ओवरऑल प्रतिशत की बात करें तो 50 प्रतिशत प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया है। बेसिक के 95 प्रतिशत नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा न होने पर दो दिन का समय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें