फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षकों ने उठाया पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा

Wed, 20 Aug 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक अपनी मांगो को
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 31 सूत्री मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत को सौंपा।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 एवं 21 की व्यवस्थाओं को फिर से बहाल करे। साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान, शिक्षकों का विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची तत्काल निर्गत की जाए।

कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मांगों के निराकरण के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से शिक्षक समुदाय अत्यंत क्षुब्ध एवं आहत है। इस दौरान जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, खान फिरोज अहमद, डॉ. बृजेश दीक्षित, विवेक प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, डॉ. सुधीर गुप्ता, विजय मिश्रा, वेद प्रकाश बघेल, धीरेंद्र चौहान, गोपाल भारद्वाज, अनोखे सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें