फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा क्षेत्र के बुरहनाबाद में काली पट्टी बांधकर विरोध करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों ने बुधवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया। शिक्षक संगठनों के आह्वान पर बेसिक शिक्षक विरोध जता रहे है। अपनी बांह में काली पट्टियां बांधकर स्कूलों में कार्य कर विरोध दर्शा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड मारहरा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के आह्वान पर 23 फरवरी से अपनी बांह में काली पट्टियां बांधकर स्कूलों में कार्य करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का विरोध कर रहे हैं। सभी परीषदीय स्कूलों में बुधवार को भी शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर आकर सामूहिक रूप से टीईटी का विरोध कर रहे हैं। यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। यह शिक्षकों की एकता का ही परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें