फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने तैयार की रणनीति

Sun, 08 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहीद पार्क में टीईटी अनिवार्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत शिक्षक
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ शाखा एटा की प्रान्तीय नेतृत्व में जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में एक बैठक आयोजित की गई। टीईटी के मुद्दे पर शिक्षक सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट हो रहे है। बैठक में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया।
विज्ञापन

महासंघ के गठन में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, अटेवा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशियेसन, टीचर सेल्फ कैयर टीम, अन्तर्जनपदीय वेलफेयर एसोशियसन, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोशियसन, आदि संघ सम्मिलित रहे।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में रणनीति तैयार की। बताया कि प्रथम चरण 9 मार्च से 15 मार्च तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायधीश, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री आदि को टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए ईमेल, पोस्टकार्ड, ट्वीटर भेजने का कार्यक्रम किया जायेगा।
विज्ञापन

दूसरा चरण में 13 अप्रैल को मुख्यालय से मोटर साइकिल रैली पैदल मार्च मशाल जुलूस निकाला जायेगा। तीसरे चरण में 3 मई को ईको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा।
चतुर्थ चरण में मानसून सत्र के दौरान समस्त शिक्षक एकत्रित होकर नई दिल्ली संसद भवन तक मार्च घेराव करेंगे। इस दौरान प्रवीन कुमार फौजी, ओमेन्द्र प्रताप, धर्मेन्द्र सिंह, बलराम गुप्ता, श्रीकांत यादव, भानुप्रताप सिंह बौद्ध, राधेश्याम यादव, प्रवेश बघेल, दिनेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें