फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षक को ईको कार सवार बदमाशों ने लूटा

Tue, 30 Jan 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक शिक्षक को ईको कार सवार बदमाशों ने लूट लिया और सड़क पर ही फेंक कर भाग गए। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बदमाशों ने वारदात बाईपास पर की है।
विज्ञापन

जिला कासगंज निवासी पवन कुमार परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार की सुबह कासगंज से किसी वाहन में सवार होकर हिंदुस्तान लीवर के पास बाईपास पर उतर गए। यहां से जैथरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी ईको कार में चार बदमाश आए और जबरन कार में डाल लिया। बदमाश 10 हजार रुपये लूटने के बाद एआरटीओ कार्यालय के पास बनाए गए फ्लाईओवर के ऊपर ही फेंक कर भाग गए। लूट की वारदात होने के बाद किसी तरह से शिक्षक ने पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि शिक्षक के साथ लूट की वारदात हुई है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं, लेकिन शिक्षक की ओर से बताई गई कहानी संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें