फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मॉ-बेटी को मारी टक्कर, मॉ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खेत पर बेटी के साथ चारा लेने जा रही महिला को कार ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से महिला को रेफर कर दिया, रास्ते में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात कासगंज रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने खेत पर चारा लेने जा रही विद्धोत्मा देवी (40) पत्नी गंगा सिंह और पांच वर्षीय बेटी रिषी को कार ने टक्कर मार दी। इलाज को ले जाते समय विद्धोत्मा देवी की रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि मां-बेटी खेतों पर मटर की फसल से चारा लेने जा रहीं थीं तभी कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और परिजन मां-बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने विद्धोत्मा देवी की नाजुक हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, आगरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर जिला अस्पताल आ गए और पुलिस को खबर देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पांच वर्षीय बेटी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित निधौलीकलां रोड पर बाइकों की भिड़ंत में रविवार की देर शाम प्रयांशु यादव निवासी नगला बूला थाना पिलुआ और थाना व कस्बा मिहरची के पास कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक बृजेश कुमार निवासी मिरहची घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें