फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभूति टेलेंट सर्च परीक्षा में शामिल हुए 300 विद्यार्थी

Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
अनुभूति टेलेंट सर्च परीक्षा में शामिल हुए 300 विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुभूति सेवा समिति ने वैदिक कन्या इंटर कालेज में अनुभूति टेलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें तहसील पटियाली क्षेत्र के दसवीं पास छात्र छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा आब्जेक्टिव व ओएमआर पद्धति से कराई गई। परीक्षा में चयनित छात्र छात्राओं को समिति निशुल्क दो वर्षीय स्कूलिंग क्लास व मेडिकल इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

संस्था के प्रेरणा श्रोत भोपाल के आईजी अंशुमान यादव ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य पटियाली तहसील क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में चयन करवाना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी बच्चों तक उच्च शिक्षा पहुंचा समिति का उद्देश्य है। जिसके लिए समिति निशुल्क दो वर्षीय कोचिंग, स्कॉलरशिप उपलब्ध कराएगी। परीक्षा के दौरान संजय यादव, मनीष सिंह, प्रवीन तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, अनिल कुशवाहा, गौरव तिवारी, साजिद मलिक, राकेश चौधरी, प्रीती शर्मा, अजमेर सिंह, दीपिका गुप्ता, नृपेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, शाहिद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें