फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्ट्रर-बोलेरो में टक्कर, चालक की मौत

Wed, 17 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर शाम गांव कंसुरी के पास तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से आती बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरो चालक अर्जुन सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।
विज्ञापन



जिला फर्रुखाबाद थाना कमालगंज के गांव कनकौली निवासी अर्जुन सिंह अपने साथी जितेंद्र, कौशल किशोर, प्रदीप, देवेश और अजेंद्र के साथ बोलेरो से सोमवार शाम शहर के मोहल्ला विकासनगर निवासी भाजपा नेता बल्देव सिंह राठौर के घर आ रहे थे। शाम करीब आठ बजे थाना बागवाला के गांव कंसुरी के पास पहुंचते ही सामने से तेजगति से आते ट्रैक्टर चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।


चालक अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य साथी घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पांचों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता नत्थू सिंह ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें