फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 बुखार पीड़ितों में मिले डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में जांच कराने को लगी मरीजों की लंबी कतार। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जनपद में इन दिनों बीमारियों से हाहाकार मचा हुआ है। अकेले मेडिकल कॉलेज में ही हर दिन 6500 जांचें की जा रही हैं। निजी पैथोलॉजी लैबों पर भी मारामारी मची हुई है। हर ओर बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी के अलावा निजी पैथोलॉजी पर बड़ी संख्या में बुखार के पीड़ित जांच कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना दो से ढाई हजार तक मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते पैथोलॉजी पर जांच बढ़ गईं हैं। आम दिनों में जहां 1200 से 1500 तक जांचें होती थीं। अब तेजी से बढ़कर इनका दायरा 6500 पर पहुंच गया है। बीते तीन दिनों से मेडिकल कॉलेज में छह हजार से अधिक जांचें हो रही हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक जांच बुखार पीड़ितों की
पैथोलॉजी में इन दिनों सर्वाधिक जांच बुखार पीड़ितों की हो रही हैं। अधिकांश मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें