फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर पालिका एटा की 202वीं रैंक, अवागढ़ का पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगर निगम, पालिका और नगर निकायों को पुरस्कृत भी किया है। इस बार एटा पालिका स्वच्छ भारत मिशन की रैंकिंग में सुधार करते हुए आगे बढ़ गई है। पिछले साल नेशनल रैंक में 322वें स्थान पर रहने वाली एटा पालिका इस बार 202वीं रैकिंग पर पहुंच गई है। वहीं नगर पंचायत अवागढ़ पहले नंबर पर है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री द्वारा नेशनल इनफोरमेटिक सेंटर (एनआईसी) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम घोषित किया गया है। नगर पालिका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरजीत सिंह ने बताया कि एक लाख से दस लाख आबादी वाले वर्ग में एटा नगर पालिका ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर कार्य किया है।
पिछले साल एटा नगर पालिका 322वें स्थान से रैंकिंग सुधार कर 202वें स्थान पर है। वहीं स्टेट रैंक में 31वां स्थान हासिल किया है। नॉर्थ जोन में नगर पंचायत अवागढ़ ने नेशनल रैंक में कुल 720 ग्राम पंचायतों में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं स्टेट रैंक में 399 निकायों में भी पहला स्थान पाया है। अवागढ़ को केंद्रीय मंत्री ने क्लीनेस्ट सिटी अवार्ड दिया है।
विज्ञापन

जलेसर की मिली 6वीं रैंक
नॉर्थ जोन में 25 हजार से 50 हजार आबादी वाले वर्ग में अलीगंज को नेशनल रैंक में 8वां और स्टेट रैंक में 7वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं, जलेसर पालिका की नेशनल रैंक 6वीं और स्टेट रैंक 5वीं रही है।
अन्य निकाय- नेशनल रैंक(720 में से) - स्टेट रैंक(399 में से )
राजा का रामपुर- 64- 39
जैथरा- 100- 62
सकीट- 89- 54
मारहरा- 48- 32
निधौली कलां- 117- 75
सीवर लाइन की खोदाई से नहीं हो सकी बेहतर रैंकिंग
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम में एटा नगर पालिका ने पिछले साल से बेहतर कार्य किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शहर में सीवर लाइन की खोदाई हो रही थी, जिसकी वजह से जगह-जगह सड़कें खोदी गईं थी। सीवर लाइन की खोदाई का असर स्वच्छता सर्वेक्षण पर पड़ा हुआ है। इसकी वजह से पालिका पहली रैंक हासिल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें