फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 4.95 लाख रुपये का संदिग्ध देशी घी जब्त

Tue, 14 Oct 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बालाजी डेयरी पर घी जब्त कर सील करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
एटा। दिवाली पर्व पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चला रहा है। मंगलवार को एक डेरी पर 4.95 लाख रुपये कीमत का संदिग्ध घी जब्त किया। इसकी जांच के लिए नमूने भी लिए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में टीम गोशाला रोड स्थित बालाजी डेयरी पहुंची। यहां घी की जांच पर मिलावट का संदेह हुआ। इस पर वहां उपलब्ध पूरा 900 किलो घी जब्त कर सील कर दिया। सहायक आयुक्त डॉ. चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। दिवाली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री एवं वितरण रोकने के उद्देश्य से विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक यादव, मयंक सिंह सहित कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें