फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से आई टीम ने किया सर्वे

Sat, 10 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में जिले के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। शासन यहां सोलर पावर प्लांट स्थापित कराने जा रहा है। शासन के आदेश पर प्रशासन द्वारा विकास खंड सकीट के गांव सकतपुर में जमीन चिह्नित की गई है। इसका सर्वे करने के लिए शुक्रवार को टीएचडीएस इंडियन लिमिटेड गाजियाबाद की टीम पहुंची। जगह का सर्वे कर टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन




टीम में आए अधिकारियों ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही सोलर प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो पाएगा। प्लांट से लगभग 50 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। बता दें कि एक पखवाड़े पहले इसी क्षेत्र में अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए सर्वे हुआ था। सोलर पावर प्रोजेक्ट योजना के तहत शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सकीट के गांव सकतपुर में 100 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित की है।


प्लांट लगाने के लिए केंद्र व उप्र सरकार के उपक्रम टीएचडीसी इंडियन लिमिटेड ने शुक्रवार को प्रस्तावित जमीन का सर्वे किया। सर्वे टीम के साथ मौजूद एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह से प्लांट लगाने के लिए विचार-विमर्श किया। साथ ही जगह को देखा कि यहां प्लांट लगाना उचित होगा या नहीं। एसडीएम सदर की मानें तो सर्वे की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही प्लांट लगने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सर्वे टीम जांच कर वापस जा चुकी है। प्लांट के लग जाने से जिले को कम से कम 50 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन




प्रस्तावित जमीन का शुक्रवार को टीम ने सर्वे किया है। सर्वे के बाद टीम रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद प्लांट लगने की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट तैयार होने में लगभग एक-दो सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

- मुकुल शर्मा, थर्मल डिजाइनिंग प्रबंधक, टीएचडीसी इंडियन लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें