फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रास्ते में घेरकर मोबाइल व रुपये छीने

Sat, 23 Mar 2024 12:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में अपने गांव चुरैथा लौट रहे रामकिशोर को फफोतू में पांच लोगों ने घेर लिया। लाठी-डंडों से पीटा और मोबाइल व नकदी छीनकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसको घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

घायल रामकिशोर ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को एक काम से फफोतू गया था। वहां से देर शाम घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने बाइक को रुकवा लिया और गाली-गलौज करने लगे। कारण पूछा तो लाठी-डंडों से पीटने लगे। डायल 112 पर कॉल की तो फोन लगा नहीं। जिसके बाद उन लोगों ने फोन भी छीन लिया।
मेरी जेब में रखे हुए 3 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद वह वहां से चले गए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद परिजन अपने साथ घर ले गए। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि इस प्रकार के मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें