फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बोरिंग के कुएं से ईंट निकालते समय ढाय गिरी, मजदूर की मौत

Sat, 23 Mar 2024 12:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां के गांव खंजापुर में पुराने नलकूप की बोरिंग के कुएं से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढाय गिर गई। जिसके नीचे दबकर मजदूर सुखराम (22) की मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि शराब के नशे में उससे काम कराया जा रहा था। जिसके चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन

गांव के बाहर खेत के पास बोरिंग का लगभग 20 फीट गहरा कुआं है। इसमें ईंट लगी हुई है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय सुखराम उनको निकालने के लिए कुएं के अंदर उतर गया। कुछ समय बाद ईंट निकालते समय मिट्टी की ढाय गिर गई। जिसके चलते सुखराम उसमें दब गया। खबर मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और उसको निकालने का प्रयास करने लगे। जब तक बुलडोजर से मिट्टी हटाई गई, सुखराम ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतक के भाई राजेश ने बताया कि सुखराम की शादी नहीं हुई थी। वह हमारे साथ ही रहता था। उसको किसी ने शराब पिलाकर नशा करा दिया और काम कराया गया। वहीं बोरिंग मालिक राधेश्याम ने बताया कि सुखराम पहले से नशे की हालत में था। मना करने के बाद भी कुएं से ईंट निकालने पहुंच गया। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें