फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 40 फीडर और 8 बिजलीघरों से 8 घंटे ठप रही आपूर्ति

Tue, 30 Jul 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। आग उगलती उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को 8 घंटे तक 8 बिजलीघरों और 40 फीडरों से नगर व कई गांव की आपूर्ति ठप रही। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ गया।
विज्ञापन

पंसारियान इलाके में रहने वाली बुजुर्ग उर्मिला देवी ने बताया कि बिजली न मिलने के कारण पीने तक का पानी नहीं बचा। सुनीता देवी ने कहा कि एक ओर गर्मी के कारण आसमान से आग बरस रही है और ऊपर से बिजली निगम द्वारा बिजली बंद कर लोगों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है। विवेक जैन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे से मोहल्ला शेरगंज, पोस्तीखाना, गोलाकुंआ आदि मोहल्लों में सप्लाई बंद रही। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों की सुनवाई नहीं की गई।
बड़ा बाजार इलाके के दरगाह रोड निवासी इकरार ने भी इलाके में बिजली की सप्लाई ठप होने की बात कही। कहा कि इलाका निवासियों द्वारा मामले संबंधी विभाग के टोल फ्री नंबर पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कर्मचारी बिजली ठीक करने नहीं पहुंचे। मोहल्ला किरी के अदनान पठान ने बताया कि सुबह से विद्युत शाम तक आपूर्ति ठप रही। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। काफी परेशानी उठानी पड़ी। एसडीओ गुलशन किशोर ने बताया कि एटा से ही सप्लाई सुचारू रूप से नहीं आ रही है। यहीं कारण है कि जलेसर बिजली घर सहित आठ बिजली घरों और क्षेत्र के 40 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। शाम करीब पांच बजे बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें