फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन भरी सर्दी ने किया लोगों को बेहाल

Fri, 16 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का कहर गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार को हुई बारिश ने गलन और बढ़ा दी। सुबह से छाया कोहरा दोपहर तक नहीं छंटा। दोपहर बाद सूर्यदेव कुछ देर के लिए ही दिखे।
विज्ञापन




हाड़कंपाती ठंड से लोग सिहर रहे हैं। गुरुवार का दिन भी गलन के नाम रहा। रात से शुरू हुआ कोहरा गुरुवार दोपहर तक छाया रहा। सुबह नौ बजे तक छाए घने कोहरे में एक मीटर दूर तक का नहीं दिख रहा था। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो सके। दो बजे के बाद कुछ देर के लिए दिखे सूर्यदेव भी राहत नहीं दे पाए। ऐसे में बुजुर्ग अलाव एवं बिस्तरों के सहारे रहे। शाम होते ही गिरे तापमान से लोग ठिठुरने लगे।



सड़कों पर बढ़ी फिसलन
बुधवार की बूंदाबांदी और गुरुवार को छाए कोहरे ने सड़कों पर फिसलन बढ़ा दी। नवनिर्मित गांधी मार्केट में वाहन फिसलते दिखे। रेलवे रोड, मालगोदाम रोड के गड्ढों में भरा पानी परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें