मंगवार रात रेलवे रोड स्थित फोटो स्टूडियो की दूकान में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी व पुलिस।
एटा। रेलवे रोड स्थित सुपर फोटो स्टूडियो की दुकान में मंगलवार की देर रात करीब दो बजे आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख पास के होटल के स्टाफ ने दुकान स्वामी को सूचना दी।
दमकल ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दुकान स्वामी के अनुसार आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकान स्वामी ओमप्रकाश निवासी सिंधी कॉलोनी ने बताया हनुमानगढ़ी के सामने सुपर फोटो स्टूडियो के नाम से उनकी दुकान है। इसमेंं शादी विवाह और अन्य कार्यक्रमों में फोटो ग्राफी, वीडियो ग्राफी का काम होता है।
मंगलवार की देर रात करीब दो बजे दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख सामने के होटल संचालक ने दुकान स्वामी और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद दमकल भी आ गई। शटर तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया। काउंटर में रखे 2 कैमरे, 60 पेन ड्राइव, 2 हार्ड ड्राइव, 2 लैपटॉप, 2 डेस्कटॉप, 1 स्टूडियो लाइट, 8 से 10 मेमोरी कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। संवाद