फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्रों ने किया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण

Thu, 02 Nov 2023 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में पड़ी सीवर लाइन परियोजना के तहत मानपुर के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। बृहस्पतिवार को इसको देखने के लिए ब्लॉक सकीट के रिजोर स्थित राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए जल निगम के एई रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले में जवाहरपुर विद्युत परियोजना के बाद सीवरेज परियोजना का प्रोजेक्ट भी एक बड़ी उपलब्धि है। इसकोे देखकर छात्र-छात्राएं शहर से जाने वाली गंदगी और गंदे पानी के ट्रीटमेंट के बारे में जानेंगे। इसी उत्सुकता और जिज्ञासा को लेकर बृहस्पतिवार को रिजोर स्थित राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट देखने पहुंचे। यहां पहुंचे लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने सीवरेज परियोजना और ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनकी जिज्ञासाओं से संबंधित जवाब देकर समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें