सकीट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला पवल में कक्षा 5 की मेधावी छात्रा वंशिका को एक दिन के लिए
- फोटो : सांकेतिक
सकीट/मारहरा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सकीट के प्राथमिक विद्यालय नगला पवल और माहरा के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में ‘बेटियां बनें प्रेरणा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सकीट में कार्यक्रम में कक्षा पांच की मेधावी छात्रा वंशिका को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस दौरान वंशिका ने प्रार्थना सभा का संचालन किया, कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांची। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें उपस्थिति पंजिका, एमडीएम रजिस्टर, पत्र-व्यवहार संबंधी अभिलेखों और ऑनलाइन छात्र उपस्थिति प्रणाली की जानकारी दी।
वहीं मारहरा के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में कक्षा 8 की मेधावी छात्रा चिंकी को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक के पद पर आसीन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ओमबीर सिंह ने छात्रा चिंकी को विद्यालयी अभिलेखों जैसे अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, मिड डे मील पंजिका और पत्र व्यवहार पंजिका के बारे में जानकारी दी। इसमें ओमबीर सिंह, सुबोध कुमार वर्मा, नीतू सिंह, पुरुषोत्तम, रेनू राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, श्याम मोहन शर्मा, किरन शाक्य, राजकुमारी आदि रहे। संवाद
सकीट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला पवल में कक्षा 5 की मेधावी छात्रा वंशिका को एक दिन के लिए- फोटो : सांकेतिक