कासगंज में माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटर के छात्र बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में बिना तैयारियों के ही बैठेंगे। शासन से लैब के प्रस्ताव मंजूर न हो पाने के चलते
छात्रोें की तैयारी नहीं हो सकी।
जनपद में 183 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लैब की व्यवस्था ही नही हैं। जिसके चलते छात्र प्रैक्टिकल नहीं कर पाए हैं। इंटर विज्ञान वर्ग में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायलॉजी की अलग अलग लैब हर विद्यालय में होनी चाहिए, लेकिन लैब का टोटा है। 32 शासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में लैब के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर आज तक मोहर नहीं लग सकी है। जिन विद्यालयों में लैब हैं उनकी स्थिति खराब है।
पर्याप्त उपकरण और रसायनों की व्यवस्था नहीं है। लैब टैक्नीशियन का भी अभाव है। वित्तविहीन विद्यालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं हैै। 151 में से गिने चुने स्कूलों में ही लैब है। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि नजदीक है ऐसे में छात्रों की तैयारी नहीं हुई है वो बिना तैयारी के ही परीक्षाएं देंगे। छात्र राजेश का कहना है कि उनके विद्यालय में विज्ञान वर्ग में एक भी प्रयोगशाला नहीं है। उनके प्रैक्टिकल ही नहीं हुए हैं।