फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर लटका मिला छात्र का शव

Thu, 14 Aug 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव के बाहर काली नदी के किनारे बुधवार को एक छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन के मुताबिक वह किसी काम से कुरावली जा रहा था। मना करने पर घर से चला गया। आशंका है कि इसी बात से नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गांव तिगरा मनिकपुरा निवासी रामवृक्ष (21) बीए का छात्र था और मैनपुरी में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार को घर से कुरावली जाने के लिए निकला था। यह देख परिजन ने डांट लगा दी जिससे वह नाराज होकर निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौता तो परिजन ने तलाश की। बुधवार सुबह गांव के बाहर काली नदी के किनारे उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें