नगर के बाईपास रोड स्थित चौधरी श्रीराम महाविद्यालय में अनुभूति सेवा समिति के तत्वाधान में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया।
समिति की संरक्षक किरण यादव ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ उनको दिशा और सही निर्देशन चाहिए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजयी ज्योती, इल्मा, हर्ष, राजकुमार, सुरजीत कुमार, अनूप कुमार, शिवांगी अग्रवाल, प्रियांशी, साक्षी गुप्ता आदि छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि डीआईजी अंशुमान यादव ने पुरस्कार दिया। छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रतिभा अमीरी, गरीबी की मोहताज नहीं होती पिछड़े क्षेत्र में होनहार बच्चों की कमी नहंीं है प्रतियोगिताओं के आयोजन से ही हमें बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान सुधीर त्यागी, धर्मेंद्र सचान कस्टम आफीसर, चाहत मलिक, रामकुमार श्रोत्रिय, शाहिद मलिक, प्रेमसिंह यादव, सुरेश आर्या, बालिस्टर सिंह, भूप सिंह, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।