फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज धूप ने दिखाए तेवर, लोग गर्मी से दिखे परेशान

Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
तेज धूप के कारण कटरा मोहल्ले से मुंह बांधकर गुजरती स्कूली छात्राएं - फोटो : तेज धूप के कारण कटरा मोहल्ले से मुंह बांधकर गुजरती स्कूली छात्राएं
विज्ञापन
एटा। तेज धूप और भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। शनिवार को मौसम काफी गर्म रहा। सुबह से ही चटक धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। 11 बजे ही तापमान 33 डिग्री तक जा पहुंचा। पिछले दिनों मौसम में परिवर्तन के बाद शनिवार को भीषण गर्मी से लोगों वह परेशान किया। पिछले दो दिनों में गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार की सुबह से ही तेज धूप खिलनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही धूप के तेवर तल्ख हो गए। धूप के संपर्क में आने वाले लोगों को शरीर झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर तक पारा 42 डिग्री को पार कर गया।
विज्ञापन

ऐसे में कुछ दूर चलते ही लोगों का हलक सूखने लगा। प्यास बुझाने के लिए लोगों ने शिकंजी, फलों, गन्ने के जूस, समेत अन्य पेय पदार्थों का सहारा लिया। दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तेज गर्मी से तापमान में वृद्धि हुई। लोगों को शुक्रवार रात से ही गर्मी का अहसास हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें