फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युद्ध छिड़ने पर पिता की बरसी में शामिल नहीं सकेंगे सैनिक प्रमोद

Sun, 11 May 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। गांव समसपुर के प्रमोद यादव 19 गार्डन बटालियन आर्मी में हैं। उनकी तैनाती पठानकोट में है। 14 मई को पिता की बरसी है। पाकिस्तान से चल रही तनातनी के चलते वह पिता के बरसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रमोद के दो बड़े भाई भी सेना में थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रमोद की वयोवृद्ध मां भूरी देवी ने बताया उनके चार बेटे हैं। इसमें स्वामी चरण जेसीओ के पद से सेना से वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए हैं। सुखवीर सिंह यादव 21 कुमाऊं रेजीमेंट से वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए हैं। सबसे छोटा बेटा बंटी घर पर रहकर परिवार और खेती की देखरेख करता है। एक साल पहले पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के समय प्रमोद घर आए थे। बरसी में शामिल होने के लिए युद्ध से पहले छुट्टी स्वीकृत हो गई थी, लेकिन पाकिस्नान से तनातनी के चलते छुट्टी निरस्त होने पर वह गांव नहीं आ पा रहे हैं।
बंटी ने बताया पठानकोट अति संवेदनशील क्षेत्र है। फोन पर बात होने पर भाई प्रमोद ने कहा देश सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मां भूरी देवी ने कहा उनको गर्व है कि उनके तीन बेटे फौजी हैं। प्रमोद का देश के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान से लड़ने का मौका मिला है, यह सबसे बड़ा गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें