फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज आंधी से उड़ी धूल, बदल गया मौसम का मिजाज

विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर धूल भरी आंधी चलने से एक ही जगह पर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम काे अचानक आईं धूल भरी आंधी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दिनभर तेज धूप व गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम बदला और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ धूल का बवंडर शुरू हुआ।
विज्ञापन

तेज रफ्तार हवाओं के चलते जगह-जगह सड़कों पर धूल का गुबार से दृश्यता काफी कम हो गई। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पेड़-पौधों की डालें तक झुक गईं। कई स्थानों पर छोटी डालें टूटकर सड़क पर आ गिरीं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मोटरसाइकिल सवारों को तेज हवा व उड़ती मिट्टी से संतुलन बनाए रखने में कठिनाई हुई। सड़क पर चल रहे राहगीर धूलभरी आंधी से बचने के लिए दुकान की दीवारों व घरों की ओट में खड़े होते दिखे। लोग एक-दूसरे को सचेत करते रहे कि जब तक हवा शांत न हो अनावश्यक रूप से सड़क पर न निकलें।
आंधी की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनज़र शहर के कई इलाकों में लोग बेहद सतर्क नजर आए। आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर किसानों पर दिखाई दिया। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर फसल को खेत में इकट्ठा कर रखा था हवा के तेज झोंकों से वह उड़ती हुई नजर आई। कई जगह फसल के ढेर बिखर गए। वहीं खेतों में खड़ी पकी फसल भी हवा के दबाव से झुकने लगी। किसानों का कहना है कि अगर आंधी के साथ बारिश भी हो जाती तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई का समय चल रहा है और मौसम में बार-बार आ रहा ऐसा बदलाव उनकी मेहनत पर पानी फेरने जैसा है। तेज हवाओं से फसल झुकने पर कटाई में भी दिक्कत बढ़ जाती है और दानों पर नमी आने से खराब होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें