फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म व ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती

Wed, 25 Mar 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ऑटो के पीछे लगे स्टैंड को कटवाते टीएसआई अनिल वर्मा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
एटा। यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बुधवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न की विशेष रूप से जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन चलाने नाबालिगों, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने सहित विभिन्न उल्लंघनों पर कुल 172 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने 2.36 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला।
साथ ही यात्रियों को पीछे लटकाकर ले जाने वाले ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। ऐसे ऑटो में लगे अवैध स्टैंड मौके पर ही कटवाए गए। टीआई अनिल वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनता से सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें