फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंधी आई, बिजली गई...50 गांव बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अवागढ़। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात आई तेज आंधी ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दाैरान करीब 40 विद्युत पोल और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय टीमों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर शुक्रवार देर शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु कर दी।
बृहस्पतिवार की रात करीब 12 तेज आंधी आई। इससे अवागढ़ विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले इसौली प्रथम, इसौली द्वितीय व इसौली ग्रामीण फीडर क्षेत्र में करीब 40 विद्युत खंभे टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत पोल और लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों के दैनिक कामकाज प्रभावित हुए।
वहीं विद्युत विभाग के सामने भी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने की चुनौती खड़ी हो गई। सुबह विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में टीमें भेजीं। कर्मचारियों ने पोल व विद्युत लाइनों का निरीक्षण कर मरम्मत का कार्य शुरू किया। टूटे पोल हटाने, नई सामग्री लगाने और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अनुसार नगला उदेई, तिसार, कुबेरपुर, रोहिना, नगला आतिया, भरकाना, नगला कान्हा, जगतपुर, नगला जमुनिया, ओनेरा, कटेलिया, टोडरपुर, मिर्जापुर, नगला खड़ी और आनंदपुर समेत करीब 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें