फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की खेती करने को लेकर चले लाठी-डंडे व भाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव खरगपुर में रविवार सुबह दूसरे की जमीन पट्टे पर जोतने को लेकर चली आ रही रंजिश में लाठी-डंडे और भाला चल गए। दोनों पक्षों की चार महिलाएं सहित छह लोग घायल हुए हैं। एक युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सुबह करीब आठ बजे सुनील कुमार और नरेंद्र सिंह के बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। सुनील के सिर में भाला लगने से उसे गंभीर चोट आई। जबकि उसकी मां बैतालश्री और भाभी सुधा घायल हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से नरेंद्र की पत्नी गीता देवी, भाभी संजू देवी और भतीजा प्रवेश कुमार घायल हुआ है। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज और डॉक्टरी मुआयना कराया।
विज्ञापन

सुनील के भाई प्रवीन कुमार ने बताया कि नरेंद्र के चाचा बहादुर सिंह और शीशराम की जमीन हम लोग पट्टे पर लेकर खेती कर रहे थे। यह नरेंद्र को बुरा लगता था। इसी बात को लेकर रंजिश मानने लगा था। शनिवार शाम शीशराम की मौत हो गई। सुनील वहां जा रहा था। तभी नरेंद्र ने गाली-गलौज कर मारपीट की और रविवार सुबह षड्यंत्र के तहत हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कबीरपुर में हुई मारपीट में रवी कुमार, इसका भाई मुनेश और सीमा देवी घायल हुए हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें