फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सिंचाई करने को लेकर चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती रतनपुर विवाद में घायल लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव रतनुपर में खेत में सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लाठी-डंडे चले इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। गांव रतनुपर निवासी 50 वर्षीय आमोद ने बताया कि गांव के बाहर नहर किनारे उनका खेत है। शनिवार की शाम धान की पौध लगाने के लिए खेत को भरने गए थे। पानी की गूल पड़ोस के खेत से होकर निकली है। उन्होंने पानी निकालने को लेकर मना किया। इस दौरान कहासुनी हो गई वह घर लौट आए।
विज्ञापन

पीछे से दूसरे पक्ष के पांच लोग घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए। मुझ सहित पत्नी प्रेमवती, बेटा जयकुमार व दुर्गेश, बेटी सुधा को पीटकर घायल कर दिया। सभी के सिर मे चोट आई है। जबकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र व भूपेंद्र ने बताया कि गूल सरकारी है। यह पानी लगा रहे थे इस दौरान उनसे कहा कि मेरे खेत में पानी न कट जाए।
इसको लेकर कहासुनी हुई और लाठी-डंडे चल गए। उन्होंने बताया कि गांव में दोनों के मकान आमने-सामने हैं। यहां नाली के पानी निकलने को लेकर विवाद चल रहा है। मिरहची थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि खेत में पानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें