फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में बकरी घुसने पर चले लाठी-डंडे, सात घायल

विज्ञापन
गांव मिलक में खेत में बकरी घुसने के विवाद में घायल हुए लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। खेत में बकरी घुसने के विवाद में मंगलवार देर शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव मिलक निवासी अयाज खान ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग मंगलवार देर शाम उनके खेत में बकरी चरा रहे थे। बकरी घुसने पर भाई रफीक और सादिक अली ने विरोध किया। इसी बात पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया। आरोप है कि जमीन के मामले में पुरानी रंजिश के कारण विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
अयाज का आरोप है कि घटना की वीडियो बनाने के दौरान उन पर पत्थर भी फेंके गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला पत्थर फेंकती दिखाई दे रही है। इस मारपीट में एक पक्ष के रफीक, सादिक अली, मुन्नी, मुल्तान अली, समीना बेगम, शहनाज बेगम और शादिरा बेगम घायल हो गईं। परिजन लेकर सीएचसी अलीगंज पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने रफीक, सादिक, मुल्तान व मुन्नी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक में मारपीट के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सभी का उपचार चल रहा है और पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें