फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो घरों में घुसे चोर, शोर मचने पर फायरिंग कर भागे; थाना प्रभारी ने कर दी बड़ी गलती, गिर गई गाज

Sun, 13 Sep 2026 09:45 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी के एटा जिले में चोर एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे घर में घुस गए। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी ने चोरी की घटना की अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर के गांव गढ़िया जगन्नाथ में शुक्रवार रात एक घर में चोरी के बाद चोर दूसरे मकान में घुसे तो घरवाले जाग गए। पकड़े जाने के डर से चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार ने तीन राउंड फायरिंग की बात बताई, लेकिन थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी। एसएसपी डॉ. इलामारन जि. ने शनिवार को थाना प्रभारी अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर रोहित राठी को राजा का रामपुर थाने का नया प्रभारी बना दिया।
विज्ञापन


गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी कुलदीप की पत्नी रामवती घर में अकेले रहती हैं। पति बाहर नौकरी करते हैं। चोर शुक्रवार रात पीछे की दीवार काटकर घर में घुसे और अंगूठी, कुंडल, पाजेब सहित अन्य जेवर और सामान चोरी कर लिया। परिवार में कुछ माह पहले लगुन चढ़ी थी। शादी के लिए रखा सामान भी चोर ले गए।

रामवती ने चोरों को देखकर शोर मचाया तो भतीजी अनुज्ञा पहुंच गई। उसने दो बदमाशों को कमरे के अंदर और दो को छत पर देखा। डरकर उसने परिजन को फोन किया। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले बदमाश भाग निकले। कुछ देर बाद बदमाशों ने गांव निवासी शिवरी के मकान में भी पीछे से घुसने की कोशिश की। आहट होने पर परिजन जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। गांव गढ़िया जगन्नाथ में चोरी के मामले में थाना प्रभारी ने फायरिंग की बात नहीं बताई। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है। लापरवाही या अपेक्षित परिणाम न मिलने की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जाएगी। -डॉ. इलामारन जि., एसएसपी
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें