फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जंगल में इस हाल में मिला किशोरी का शव, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
थाना क्षेत्र बागबाला में युवती की हत्या की घटना के बाद मौके पर जांच करते एसएसपी व अन्य- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
घर से खेतों पर गई किशोरी का शव शाम को शव जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ रोष जताया। बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सुबह घर से खेतों पर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद किशोरी न तो खेतों पर काम कर रहे परिजनों के पास पहुंची और न ही वापस घर।

दोपहर बाद तक किशोरी का कोई पता नहीं चला तो परिजनों किशोरी को ढूंढना शुरू किया। शाम को किशोरी का शव जंगल में मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों में रोष पनप गया। थाना प्रभारी धर्मेेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी देकर अन्य पुलिस बल की मांग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सिटी देव आनंद सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। ग्रामीणों को समझा बुझाकर पुलिस ने शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात एसएसपी सुनील कुमार सिंह और एसपी क्राइम राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करने के लिए कप्तान के आदेश पर मौके फॉरेंसिंक टीम बुुलाई गई। टीम ने नमूने लिए। रात ज्यादा होने पर टीम रविवार को दिन में दोबारा नमूने लेगी।

इस दौरान स्थल को सील कर दिया है। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के सही कारणों का पता चलेगा। परिजनों की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें