एटा। शहर में जीटी रोड स्थित जिला कार्यालय पर सपाइयों ने पार्टी के प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल का जन्मदिन मनाया। सपाइयों ने उनके जन्मदिन पर केक काटकर मिष्ठान भी वितरित किया। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि प्रोफेसर साहब ने पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। उनकी मेहनत से प्रदेश में बनी सपा की सरकारों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गईं। आने वाले समय में 2022 के चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ने कहा की प्रोफेसर साहब समय के पाबंद हैं। संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर रंजीत यादव, तहसीलदार सिंह बघेल, जसवीर सिंह यादव, जमशेद आलम, कृपाशंकर सविता, वेद यादव, रमेश वर्मा, सत्यवीर सिंह दिवाकर, अजयवीर, बलवीर सिंह यादव, शिवनंदन यादव, डॉ. शिवनंदन यादव, राज सिंह यादव, श्रवण कुमार कश्यप, डॉ. राजकुमारी धनगर, शीला प्रजापति, सावित्री कश्यप आदि मौजूद रहे।