फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं

Thu, 16 Jul 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 की जनपदीय, मंडलीय और प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के नवनिर्मित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानाचार्यों और खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य विजय मिश्रा ने पिछले वित्तीय वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद के 550 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में से केवल 197 विद्यालयों ने ही खेल शुल्क जमा किया है। उन्होंने इसे एक चिंताजनक विषय बताते हुए डिफॉल्टर विद्यालयों की सूची जारी की और उनसे जल्द से जल्द शुल्क जमा कराने की मांग की। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि खेल शुल्क से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों से खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।बैठक में आगामी खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन, खेल शुल्क की रिकवरी, खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं और आयोजन स्थलों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला क्रीड़ा प्रभारी विशांत कुलश्रेष्ठ और सह क्रीड़ा प्रभारी प्रभात ललित नॉक्स ने जनपदीय खेल कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी। इस दौरान कुछ विद्यालयों ने खेल आयोजन कराने में असमर्थता जताई, जिस पर डीआईओएस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रतियोगिताओं का आवंटन दूसरे इच्छुक विद्यालयों को करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन माध्यमिक शिक्षा खेल प्रभारी अनूप द्विवेदी ने किया।
अनिवार्य रूप से जमा कराएं शुल्क
खेल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनमें अनुशासन व एकता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विद्यालय 31 जुलाई 2026 तक प्रति छात्र 10 रुपये की दर से निर्धारित खेल शुल्क रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें