फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माध्यमिक विद्यालयों में 30 से होंगी खेल गतिविधियां

Wed, 17 Jun 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के तहत खेल गतिविधियों का आगाज 30 जून से होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के जारी खेल कैलेंडर के अनुसार स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं 30 जून से 17 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस वर्ष खेल आयोजनों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परिषद का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना और खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए कम से कम दो खेलों में भाग लेना अनिवार्य किया गया है। इनमें एक व्यक्तिगत और एक टीम खेल शामिल होगा।
प्रतियोगिताएं स्कूल, ब्लॉक, जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। परिषद का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का व्यापक अवसर मिलेगा। इस बार केवल जूनियर और सीनियर वर्ग ही नहीं, बल्कि सब-जूनियर वर्ग को भी प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है। कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राएं भी अब इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

खेल कैलेंडर में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल और हॉकी जैसी प्रमुख प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। इससे ग्रामीण और छोटे विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को खेल कैलेंडर की जानकारी देते हुए विद्यालयों से आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपनी सुविधानुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें