फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में रफ्तार का कहर: पिकअप ने रौंदा ऑटो...मंजर देख कांप गई रूह; चालक की दर्दनाक मौत

Wed, 30 Jul 2025 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पिकअप गाड़ी की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
एटा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा कस्बा में बुधवार को तड़के पांच बजे के सवारियां उतार कर जैथरा आ रहे ऑटो को एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। तेज आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग जागकर बाहर निकल आए। इस दौरान पिकअप चालक मौके से भाग निकला। चालक ऑटो में बुरी तरह फंस गया। जब तक उसे निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव वनार निवासी सुनील पुत्र राम नरेश उम्र 26 वर्ष ऑटो चालक था। बताया गया है कि वो सवारियां उतारकर जैथरा आ रहा था। रास्ते में पिकअप गाड़ी ने ऑटो रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ऑटो में बुरी तरह से फंस गया। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़ उसे निकालने के प्रयास में जुट गई। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुनील  किराये पर ऑटो चलाता था
सुनील ने अपने ही गांव से ऑटो किराये पर लिया था। वो दूर दराज से आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भाड़ा तय कर उनके गांव पहुचाता था। उसकी मौत के बाद अब गरीबी से जूझ रहे परिवार में मातम पसरा हुआ है। सुनील के बच्चों से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें