शहर के बाबूगंज बाजार में लगी ग्राहकों की भीड़ ।
- फोटो : ETAH
एटा। व्यापारियों के लिए टीकाकरण की बात सरकार ने कह दी है, लेकिन उनका कहना है कि व्यापारियों के लिए विशेष बूथ बनाए जाएं। सरकारी दफ्तरों में वर्कप्लेस की तर्ज पर बाजार में ऐसे बूथ बनें तो अधिक व्यापारी टीका लगवा सकेंगे।
शहर के हाथी गेट, घंटाघर, गांधी मार्केट और बाबूगंज बाजार के व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह शिक्षक, मीडियाकर्मी आदि के टीकाकरण के लिए विशेष बूथ बनाया गया उसी तरह व्यापारियों के लिए भी बनाए जाएं। जिससे व्यापारियों को टीका लगवाने में सुविधा मिले। टीका लगवाने के बाद हम लोग सुरक्षित रूप से कार्य कर सकेंगे।