फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मजबूत संगठन के बलबूते बनाएगी सरकार

विज्ञापन
जैथरा में सपा की बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते सपा नेता। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के जैथरा आवास पर मंगलवार को बैठक की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के बलबूते सपा प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी। बैठक में राहत अली को अल्पसंख्यक सभा ब्लॉक अध्यक्ष, बकील खां को नगर अध्यक्ष, हिमांशु पाल को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष और शिवपाल यादव को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जल्द से जल्द कमेटियों का गठन कर लें। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह कश्यप और ब्लॉक अध्यक्ष रामब्रजेश यादव प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अलीगंज अध्यक्ष राजीव सिंह, अनिल यादव प्रधान, शिशपाल सिंह, राजेश यादव, विकास यादव, राजेश यादव, रामसिंह, अनिल कुमार, पवन वर्मा, मोहन यादव, नीरज कुमर प्रधान, कलीम खां, सहदेव कुमार, सुनील यादव, दसरथ सिंह, मोनू गुप्ता, राजकुमार, राज बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें